- Hindi News
- नेशनल कोच दिनकर का शारीरिक शिक्षकों ने किया सम्मान
नेशनल कोच दिनकर का शारीरिक शिक्षकों ने किया सम्मान
पाली. खो-खोके राष्ट्रीय कोच एवं खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित दिनेश दिनकर का सोमवार को जिले के शारीरिक शिक्षकों की ओर से सम्मान किया गया। आशापुरा नगर स्थित जय आदर्श स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में खो-खो खेल से जुड़े कोच भी मौजूद थे। खो-खो एसोसिएशन के मंत्री जगदीशसिंह राजपुरोहित ने बताया कि खो-खो के नेशनल कोच पंडित दिनकर 30 सितंबर को सरकारी सेवा से रिटायर हो रहे है, जिनके सम्मान में शारीरिक शिक्षकों की ओर से सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दलपतसिंह राजपुरोहित ने दिनकर की सेवाओं की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने पांच बार खो-खो में राज्य की टीम को गोल्ड मेडल दिलाया। एसोसिएशन के महासचिव मस्तानसिंह राजपुरोहित, संयुक्त सचिव श्रवण कंडारा, नारायण उपाध्याय, खो-खो के नेशनल कोच सोहनलाल शर्मा ने भी दिनकर की खेल सेवाओं में किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। इस मौके पर खेल विशेषज्ञ बह्मदत्त जोशी, विजयराज शर्मा, रणजीतसिंह राजपुरोहित, नेमीचंद, गोविंदप्रसाद, पुखराज शर्मा, भंवर गौरी समेत जिलेभर के शारीरिक शिक्षक मौजूद थे।