- Hindi News
- शहरवासियों ने उठाया मारवाड़ हस्तशिल्प उत्सव का लुत्फ
शहरवासियों ने उठाया मारवाड़ हस्तशिल्प उत्सव का लुत्फ
जोधाणाइवेंट्स की ओर से आयोजित मारवाड़ हस्तशिल्प उत्सव में सोमवार को लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। अणुव्रत नगर मैदान में चल रहे मेले में महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीदारी की। मेले के दौरान महिलाओं बच्चों ने जायकेदार पकवानों का लुत्फ उठाया। आयोजन समिति के दिनेश गौड़ जितेंद्र अरोड़ा ने बताया की मेले में फर्नीचर, हैंडलूम, कारपेट, इलेक्ट्रॉनिक्स, एफएनसीजी, प्रॉडक्टस, कास्मेटिक, फुटवियर, हैंडीक्राफ्ट, खेल सामग्री, ज्वैलरी, फैशन, सौंदर्य प्रसाधन, गारमेंट, कुकिंग उपकरण और स्टेशनरी समेत विभिन्न उत्पाद उपलब्ध है।
> पाली. मारवाड़ हस्तशिल्प मेले में खरीदारी व्यंजनों का लुत्फ उठाते शहरवासी।