पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्यमियों ने किया श्रमदान नदी से उठाया कचरा

उद्यमियों ने किया श्रमदान नदी से उठाया कचरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीईटीपीट्रस्ट और मंडिया रोड औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को उद्यमियों ने ईएसआई रोड के निकट बांडी नदी में श्रमदान किया। सीईटीपी अध्यक्ष अनिल मेहता ने बताया कि सीईटीपी ट्रस्ट की ओर से नदी में ट्रेंज बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। काफी मात्रा में सिटी वेस्ट और औद्योगिक वेस्ट को नदी से हटाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ईएसआई रोड पर सफाई अभियान जारी रहेगा। इसमें सीईटीपी सहित पाली डाइंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रमदान किया जाएगा। सफाई अभियान में सीईटीपी सचिव विनय जैन, न्यासी एवं मंडिया रोड औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष संपतराज भंडारी, सचिव राकेश अखावत, चंपालाल गुलेच्छा, रवि मेहता, नरेंद्र पंच, विनोद संकलेचा, सुरेश आर मेहता, प्रहलाद सिंघवी, अभिनव भंसाली अशोक लोढ़ा समेत एसोसिएशन के कई सदस्य मौजूद थे।