आशापुरा माताजी के नाम भजन संध्या आज
पाली. सुभाष नगर बी स्थित गुलाब सागर आश्रम में मंगलवार रात 8 बजे एक शाम आशापुरा माताजी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। सांसद पीपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में तथा विधायक ज्ञानचंद पारख, भाजपा जिलाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र बोहरा, नगर परिषद चेयरमैन केवलचंद गुलेच्छा, पूर्व चेयरमैन प्रदीप हिंगड़, नेमीचंद देवड़ा, श्रीमाली समाज अध्यक्ष पीएम जोशी जितेंद्रसिंह राजपुरोहित के आतिथ्य में होने वाली इस भजनसंध्या में कई ख्यातनाम गायक कर्णप्रिय भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या के दूसरे दिन आश्रम से गाजे बाजे के साथ नाडोल स्थित आशापुरा माताजी मंदिर के लिए पैदल संघ रवाना होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कई कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।