पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज करेगा स्टाफ के बच्चों काे सम्मानित

रोडवेज करेगा स्टाफ के बच्चों काे सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानराज्य पथ परिवहन निगम के स्थापना दिवस एक अक्टूबर को अधिकारियों कर्मचारियों के 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभावान बच्चों को प्रशंसा पत्र प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित करेगा। रोडवेज के उप महाप्रबंधक (सांख्यिकी) हरिराम चेजारा ने आदेश जारी कर सभी डिपो मैनेजर्स से प्रतिभावान बच्चों की जानकारी मांगी है।

शेष|पेज13



यहहोगी शर्त : रोडवेजप्रबंधन अधिकारियों कर्मचारियों के ऐसे बच्चों जिन्होंने वर्ष 2014 में 10वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक और 12वीं में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हो, उन्हें सम्मानित करेगा। उप महाप्रबंधक के आदेश में यह भी कहा गया कि 10वीं 12वीं परीक्षा में वरियता के आधार पर 3-3 छात्र-छात्राओं को पारितोषिक दिए जाएंगे।