पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में हुए कई कार्यक्रम

स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में हुए कई कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रूईकटला स्थित आचार्य रघुनाथ स्मृति जैन भवन में महासती पुष्पवती मसा, साध्वी राजमती मसा, राजरश्मि मसा, राजऋद्दि मसा, राज लक्ष्मी मसा और राजवृद्वि मसा के सानिध्य में स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर साध्वी राजमती मसा ने कहा कि भगवान की वाणी सुनकर अनेक वीर आत्मार्थी बन जाते हैं। साध्वी राजऋद्दि मसा ने कहा कि जीवन में भोग का रोग होता है। ऐसे में योग ही आत्मा का श्रेष्ठ संयोग है। संघ अध्यक्ष धनराज खांटड ने बताया कि साध्वी राजरश्मि मसा के 12 उपवास की तपस्या चल रही है। प्रवचन के बाद दिमाग लगाओ, इनाम पाओ धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें साध्विमंडल ने श्रावक-श्राविकाओं और भाग लेने वाले युवक युवतियों में ज्ञानार्जन के प्रति उत्साह बढ़ाया।

संघ के उपमंत्री ताराचंद जैन ने बताया कि पर्युषण में आयोजित पच्चीस बोल विचारणा प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इसमें कुमारी जया सालेचा प्रथम, साक्षी पारख द्वितीय और राजकुमार तृतीय स्थान पर रहे। उन्हें महावीरचंद कटारिया परिवार की ओर से पुरस्कार दिए गए। इसी प्रकार खुली किताब प्रतियोगिता में ज्ञानचंद पोकरणा प्रथम, प्रतीक्षा तातेड़ द्वितीय और सेजल धारीवाल तृतीय स्थान पर रहे। इन विजेताओं को प्रेमराज खांटेड़ परिवार की ओर से पुरस्कार दिए गए। संघ के मंत्री रतनलाल लसोड़ ने बताया कि गुरुवार को श्रमण संघ के आचार्य डा. शिवमुनि महाराज के जन्मदिन पर प्रवचन में सामयिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।