विश्वकर्मा पूजा दिवस कल
पाली. जांगिड़समाज के तत्वावधान में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा दिवस मनाया जाएगा। समाज के अध्यक्ष ढलाराम इंद्राणिया ने बताया कि वीर दुर्गादास नगर स्थित श्रीविश्वकर्मा मंदिर में सुबह सवा सात बजे गायत्री हवन से इस पूजा दिवस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस मौके पर समाज बंधु दैनिक काम में आने वाले औजारों और मशीनों की कुमकुम, रोली और अक्षत से पूजा कर पुष्प अर्पित कर सामूहिक पूजा करेंगे। साथ ही हवन में आहुतियां देकर सृष्टि के प्रथम इंजीनियर माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा से समाज, राष्ट्र और विश्वकल्याण की कामना की जाएगी। समाज के मंत्री भंवरलाल जांगिड़ के अनुसार यजुर्वेद में विश्वकर्मा को सुख, शांति का प्रदाता कहा गया है और समस्त यंत्रों पर उनका ही अधिकार है।