- Hindi News
- राठौड़ का राष्ट्रीय आयोग के लिए साक्षात्कार
राठौड़ का राष्ट्रीय आयोग के लिए साक्षात्कार
पाली. जिलाउपभोक्ता न्यायालय जालोर की सदस्य मंजू राठौड़ को राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग में सदस्य पद के साक्षात्कार के लिए चयन किया गया। यह आयोग केंद्र सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अधीन काम करता है। इसके लिए मंत्रालय के उप सचिव की सलेक्शन कमेटी ने मंजू राठौड़ को राजस्थान राज्य से शार्टलिस्टेड कर साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया। उनकी निजी सहायक विमला लक्षकार ने बताया कि श्रीमती राठौड़ को उनकी उपभोक्ता अदालत के अनुभवों, उनकी सामाजिक उपलब्धियों एवं कार्य निष्ठा के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग द्वारा शार्टलिस्टेड कर साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल किया गया है।