पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राकट्योत्सव पर निकलेगी महालक्ष्मी की शोभायात्रा

प्राकट्योत्सव पर निकलेगी महालक्ष्मी की शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमालीब्राह्मण समाज विकास समिति की ओर से महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में शाम 7.30 बजे झालरवा महालक्ष्मी मंदिर से महालक्ष्मी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। संरक्षक हरिकृष्ण ओझा ने बताया कि इस शोभायात्रा में अश्वारूढ़ भगवान परशुराम एवं रामदेवजी तो होंगे ही, आकर्षक रथों में महालक्ष्मी, महासरस्वती एवं महाकाली की मूर्तियां भी होंगी। शोभायात्रा में ऊंटगाड़ी में भजन गाती महिलाएं तथा वेदमंत्रों से महालक्ष्मी को रिझाते पंडितों के साथ छोटे-छोटे बच्चे 11 रथों पर सवार विभिन्न देवी-देवताओं का रूप धरे नजर आएंगे।

शहरमें जगह-जगह होगा स्वागत : शोभायात्राका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। गांधी मूर्ति पर पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़ द्वारा, शिववाड़ी पर श्रीमाली गरबा मंडल के सभी पदाधिकारियों द्वारा, भैरूघाट पर भाजपा शहर मंडल द्वारा, चेतना रेस्टोरेंट पर पार्षद विनोद मोदी की अगुआई में, धानमंडी एवं छोटी ब्रह्मपुरी में वहां के निवासियों की ओर से, प्यारा चौक में मुस्लिम समाज एवं पार्षद राधेश्याम चौहान की अगुआई में शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसी तरह सर्राफा बाजार में महालक्ष्मी जी की महाआरती होगी। रात 12 बजे बड़ी ब्रह्मपुरी स्थित महालक्ष्मी मंदिर में महालक्ष्मी के जन्म के बाद महाआरती होगी।

संगीतसंध्या का आयोजन

महिलामण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी ने बताया कि शिव वाड़ी में समाज की ओर से सोमवार शाम संगीत संध्या एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नोरिना श्रीमाली, अंकुश, एश्वर्य, साक्षी, निकिता, कोयना, कोयशा, पूर्वी, हेमांक, और शुभम, युवराज ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम का निर्देशन समन्वयक रोमा जोशी ने किया। इस सांस्कृतिक संध्या में विशाल दवे, मनोज शर्मा,मोहित दवे सहित कई लोग बतौर अतिथि उपस्थित थे। शोभायात्रा यात्रा का संयोजक नरपत दवे को नियुक्त किया गया है एवं सभी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने का दायित्व राजेश त्रिवेदी, रविशंकर दवे, कांतिलाल दवे, योगेन्द्र ओझा, राकेश दवे, प्रवीण भांवरी, जितेन्द्र व्यास, अभिषेक व्यास, कमलकांत व्यास, दिलीप दवे, परिणय जोशी, विनोद दवे, हेमन्त दवे, हरीश व्यास, राजेश शर्मा, सिद्धार्थ दवे, पुनीत त्रिवेदी, धीरज दवे, माधव दवे सहित महिला मण्डल बसंत ओझा, मोनिका जोशी, संगीता शर्मा, अ