निशुल्क पेंटावेलेंट टीका दो से
पाली. प्रदेशमें दो अक्टूबर से बच्चों को पेंटावेलेंट वैक्सीन निशुल्क लगेगा। यह टीका डिप्थीरिया, पर्टुसिस, टिटनेस, हिपेटाइटिस-बी और हिब नामक बीमारी से निजात दिलाएगा और बीमारियों के खिलाफ लड़ने के लिए कॉम्बो की तरह काम करेगा। इसे लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशिक्षण दिया जा चुका है।