- Hindi News
- हेमावास बांध से किसानों को पानी देने के लिए जल्द होगी प्रशासन की बैठक
हेमावास बांध से किसानों को पानी देने के लिए जल्द होगी प्रशासन की बैठक
हेमावाससे सिंचाई के लिए दाे पाण का पानी देने के लिए जल्द ही हेमावास इकाई संगम जल वितरण समिति और प्रशासन की बैठक होगी। बैठक के बाद ही हेमावास कमांड क्षेत्र से जुड़े गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया करवाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष जिलेभर में बारिश कम होने के कारण जवाई बांध में लगभग 25 फीट पानी की आवक हुई थी। इस कारण किसानों को हेमावास बांध का पानी सिंचाई के लिए नहीं दिया गया था। इसको लेकर समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में किसानों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इसको लेकर बैठक भी हुई, लेकिन किसानों को हेमावास बांध का पानी नहीं मिल पाया था। इस वर्ष जवाई, सेई सिंदरु बांध में पिछले वर्ष की तुलना में पानी की अच्छी आवक होने और हेमावास बांध भी लबालब होने के कारण अब किसान हेमावास बांध के पानी की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक हेमावास बांध के पानी को लेकर बैठक की तिथि निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में पहले जवाई और बाद में हेमावास बांध के पानी वितरण को लेकर बैठक होने की संभावना है। शेष| पेज 17
हेमावाससे पेयजल के लिए खर्च हुआ 180 एमसीएफटी पानी
इस वर्ष मानसून की अच्छी बारिश से हेमावास बांध में लगभग 25 फीट पानी की आवक हुई है। बांध में आवक होने के साथ ही जलदाय विभाग ने अब तक लगभग 180 एमसीएफटी से अधिक पानी पेयजल के लिए उपयोग में ले लिया है। वर्तमान में हेमावास बांध में 24.35 फीट यानी, 1346.04 एमसीएफटी पानी है। बांध में सीपेज ज्यादा होने के कारण इस पानी का जल्द से जल्द उपयोग करना आवश्यक है।
अभी तक बैठक निर्धारित नहीं
^हेमावासबांध के पानी वितरण को लेकर अभी तक बैठक निर्धारित नहीं हुई है। 30 सितंबर तक मानसून सत्र समाप्ति के बाद पहले जवाई कमांड क्षेत्र की बैठक के बाद में हेमावास जल वितरण समिति की बैठक होगी। वैसे बैठक को लेकर अभी तक दिशा निर्देश नहीं आए हैं। -शंकरलालपरमार, एसईजल संसाधन विभाग पाली
बैठक के बाद होगा पानी का निर्धारण
^हेमावास बांध से सिंचाई के लिए किसानों को प्रतिवर्ष पानी नहीं मिल पाता है। इस कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। इस वर्ष जवाई, हेमावास, सिंदरु सेई बांध में पानी की अच्छी आवक है। जिले में पेयजल के लिए जवाई बांध में पूरा पानी उपलब्ध है। इस वर्ष हेमावास बांध पानी किसानों को मिलना च