- Hindi News
- युवक की हत्या के मामले में दंपती समेत तीन गिरफ्तार
युवक की हत्या के मामले में दंपती समेत तीन गिरफ्तार
समीपवर्तीखुटाणी गांव की भीलों की ढाणी में शनिवार को एक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने रविवार को एक दंपती समेत तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक के चचेरे भाई तथा एक चचेरे भाई की प|ी है। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार खुटाणी के भीलों की ढाणी में रहने वाले जगदीश पुत्र ढलाराम भील पर उसके पड़ोस में ही रहने वाले चचेरे भाइयों के परिवार के सदस्यों ने किसी विवाद को लेकर चल रही रंजिश को लेकर लाठियों से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रोहट अस्पताल लाने के बाद जोधपुर के लिए रेफर किया था, जहां उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता ढलाराम पुत्र चिमनाराम की रिपोर्ट पर मृतक के दो चचेरे भाइयों विरदाराम पुत्र नरसिंहराम, बगदाराम पुत्र नरसिंहराम बगदाराम की प|ी प्रकाशदेवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था। थाना प्रभारी भंवरसिंह राठौड़ ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मृतककी प|ी दो माह से पीहर में थी : पुलिसके अनुसार मृतक की सगाई शादी चचेरे भाइयों के परिवार द्वारा निकटवर्ती गेलावास गांव में करवाई थी। वह दो महीने से अपने पीहर में ही थीं। मृतक अपनी प|ी को भी लेने नहीं जा रहा था। इसके चलते मृतक के ससुराल वाले लगातार इस बात का उलाहना चचेरे भाइयों के परिवार को दे रहे थे। इसी बात को लेकर चचेरे भाइयों मृतक के बीच कहासुनी हो गई, जो हत्या में बदल गई।