पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाखोटिया उद्यान में कलेक्टर और अधिकारियों ने किया श्रमदान

लाखोटिया उद्यान में कलेक्टर और अधिकारियों ने किया श्रमदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छभारत अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों की साफ सफाई में तेजी दिखनी शुरू हो गई है। रविवार को शहर के लाखोटिया उद्यान में कलेक्टर रोहित गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर उद्यान की सफाई की। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि सभी व्यक्ति यदि अपना दायित्व निभाते हुए कचरा नहीं फैलाने का प्रण करें तो शहर को सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने नियमित रूप से कचरापात्र का उपयोग करने की भी नागरिकों से अपील की। नगर परिषद के चेयरमैन केवलचन्द गुलेच्छा तथा प्रतिपक्ष के नेता राकेश भाटी ने इस मौके पर जनजागरूकता के साथ स्वच्छता एवं सफाई की महत्ता बताई।

उद्यान की सफाई में नगर परिषद के पार्षदगणों, लाखोटिया उद्यान महिला मण्ड़ल की कार्यकर्ताओं, ठेकेदार संघ के सदस्यों, विद्यालयी छात्रा-छात्राओं सहित मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद भागीरथराम विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी विशाल दवे, कोषाधिकारी मनोज कुमार शर्मा, नगर परिषद आयुक्त रामसिंह पालावत, अधिशाषी अभियन्ता अरूण व्यास, नगर परिषद आरओ राकेश गोयल, अधिशासी अभियन्ता डिस्कॉम इमित्याज बेग, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओपी सोनी आदि अधिकारियों ने भी श्रमदान किया।

लाखोटिया उद्यान में श्रमदान करते कलेक्टर रोहित गुप्ता।