हस्तशिल्प मेले में उमड़े शहरवासी
मारवाड़हस्तशिल्प मेले में रविवार को बड़ी संख्या में शहरवासियों ने जमकर खरीदारी की। साथ ही लोगों ने खरीदारी के साथ जायकेदार पकवानों का लुत्फ उठाया, वहीं बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। फेस्टिवल सीजन को देखते हुए महिलाओं ने गृह सज्जा और आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी में उत्साह दिखाया। शनिवार को सरकारी कार्यालयों में अवकाश होने के कारण लोग परिवार सहित यहां पहुंचे थे। आयोजन समिति के दिनेश गौड़ जितेन्द्र अरोड़ा ने बताया कि इस मेले में देशभर के कई राज्यों से फर्नीचर, हैंडलूम, कारपेट, सौंदर्य प्रसाधन, ज्वैलरी, गारमेंट, इलेक्ट्रानिक्स और फुटवियर के विक्रेता अपने नवीनतम उत्पाद के साथ आए हैं। यहां आए लोगों के लिए ड्रा भी रखे गए। इसमें शनिवार को प्रथम पुरस्कार के तौर पर एक फ्रीज अक्षय कुमार के नाम खुला, जबकि दूसरे पुरस्कार के तौर पर पंकज सिंह के नाम एक मिक्सी और तीसरे इनाम के तौर पर एक बाटी कुकर ललित चौधरी के नाम रहा।
पाली. अणुव्रतनगर में आयोजित मेले में खरीदारी करते शहरवासी।