भास्कर के मुकेश आमेटा के दादाजी का निधन
पाली. दैनिकभास्कर पाली यूनिट अकाउंट हैड मुकेश आमेटा के दादा पन्नालाल आमेटा का रविवार को उनके पैतृक गांव गादोली में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। सेवानिवृत्त शिक्षक आमेटा अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को सवेरे 9 बजे मावली तहसील स्थित उनके पैतृक गांव गादोली में किया जाएगा। पन्नालाल शिक्षाविद् थे। अपने गांव के पहले शिक्षक थथे। उनके ही हाथों से गांव का स्कूल भी खुला। रिटायरमेंट के बाद भी साक्षरता अभियान में सक्रिय रहे।