- Hindi News
- सरगरा समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राएं सम्मानित
सरगरा समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं सम्मानित
क्षत्रियसरगरा समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रविवार को इम्मानुएल मिशन सीनियर सैकंडरी स्कूल में संपन्न हुआ। विधायक ज्ञानचंद पारख के मुख्य आतिथ्य में तथा पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़ , जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीज दर्द और बाबूलाल आर्य, शंकरलाल, श्रवण डिबिया, बस्तीराम, भूंडाराम, राजेश चौहान, पेमाराम, लक्ष्मण, सम्पत सहित कई अतिथियों के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक पारख ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए शिक्षा जरूरी माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है।
पाली. सरगरा समाज के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया।