सांप्रदायिक सौहार्द्र दिवस मनाया
पाली| अणुव्रतसमिति द्वारा रविवार को तेरापंथ भवन में अणुव्रत साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत सांप्रदायिक सौहार्द्र दिवस मनाया गया। अणुव्रत समिति के सज्जनराज बांठिया ने बताया कि कार्यक्रम का मंगलाचरण तुलसी द्वारा रचित अणुव्रत गीत बदले युग की धारा का संगान अरुणा भंसाली ने किया। मुस्लिम समाज के चीफ सदस्य अजीज अहमद ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुरान में लिखा है जो लोगों पर दया नहीं करता उस पर खुदा भी दया नहीं करता। धर्म एक आस्था है जिसमें सांप्रदायिक भावना का विकास हो सकता है। डॉ. केएम शर्मा ने सांप्रदायिक सौहार्द पर अपने विचार रखे। श्रीसंघ सभा के अध्यक्ष रमेश बरडिया ने कहा कि तुलसी द्वारा प्रदत अणुव्रत नियमों को अपनाकर जीवन काे सफल बनाया जा सकता है।