पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह कैटेगरी के ओबीसी स्टूडेंट को ही स्कॉलरशिप

छह कैटेगरी के ओबीसी स्टूडेंट को ही स्कॉलरशिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. कॉलेजमें अब अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी। राज्य सरकार ने इस शैक्षणिक सत्र से 6 वर्ग के पात्र स्टूडेंट्स को ही ओबीसी छात्रवृत्ति देने के आदेश जारी किए हैं। कॉलेज शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (अकादमी) डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक की व्यवस्था के तहत स्कॉलरशिप देने का आधार परिवार की सालाना आय थी, इसकी सीमा ढाई लाख रुपए थी। सरकार ने इस श्रेणी में स्कॉलरशिप के लिए पात्र स्टूडेंट्स को छह वर्गों में बांटा है। इन श्रेणियों में आने वाले स्टूडेंट्स 31 अक्टूबर तक आवेदन कर पाएंगे। श्रेणियों में विधवा, परित्यक्ता, निशक्त, बीपीएल, विधवा पुत्र-पुत्री तथा तथा परित्यक्ता के पुत्र-पुत्री शामिल हैं।