पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाटोत्सव के तहत हुई प्रतियोगिताएं

पाटोत्सव के तहत हुई प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास समिति की ओर से शिवबाड़ी में महालक्ष्मी पाटोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। शनिवार को ब्रेन स्मार्ट एवं म्यूजिकल अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत में वैदिक समिति के संयोजक कमलकांत व्यास ने नियमों की जानकारी देते हुए प्रतियोगियों को प्रश्नों के उत्तर देते समय पूर्ण निष्पक्षता बरतने की अपील की। म्यूजिकल अंताक्षरी प्रतियोगिता के संचालक राजेश त्रिवेदी ने सभी प्रतिभागियों को अंकों के आधार पर अगले चरण में प्रवेश का तरीका बताया। दोनों प्रतियोगिताओं में समाज के युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। समिति अध्यक्ष पीएम जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के संचालन में उपाध्यक्ष बसंतबाला ओझा, सांस्कृतिक मंत्री अनिता त्रिवेदी, प्रवक्ता मोनिका जोशी, सचिव संगीता शर्मा, प्रचार प्रसार मंत्री दिव्या दवे, समाज उपाध्यक्ष रविशंकर दवे, संचालन समिति के राकेश दवे, योगेंद्र ओझा, जितेंद्र व्यास, अभिषेक व्यास, दिलीप दवे, हेमंत दवे, सिद्धार्थ दवे, परिणय जोशी, मोतीलाल व्यास, मुरलीधर दवे, शांतिलाल जोशी संजय अवस्थी समेत समाज के कई जने सहयोग दे रहे हैं।

22प्रतियोगिताओं में 500 से अधिक समाज बंधुओं ने लिया भाग : श्रीमालीब्राह्मण समाज के महालक्ष्मी पाटोत्सव के शुरुआत से लेकर अब तक 22 से अधिक प्रतियोगिताओं में 500 से अधिक समाज के प्रतिभागी भाग ले चुके हैं। समाज के अध्यक्ष जोशी ने बताया कि समाज की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने पर समाज में एकजुटता नजर आती है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता में टंग-ट्विस्ट बाल वर्ग में देव जोशी, जूनियर वर्ग में कोयशा श्रीमाली, सीनियर वर्ग में नेहा ओझा, एकल गीत प्रतियोगिता महिला वर्ग में बिंदु दवे एवं येागिता व्यास ने प्रथम स्थान हासिल किया था।

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आज

प्रतियोगिताप्रभारी एवं महिला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी ने बताया कि श्रीमाली समाज एएसजी चिकित्सालय समूह के तत्वावधान में रविवार सवेरे 10 बजे से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नई दिल्ली एम्स के पूर्व सीनियर सर्जनों द्वारा समाज के नेत्र रोगियों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया महालक्ष्मी पाटोत्सव के तहत शिवबाड़ी में प