मनुष्य माया के फेर में फंसा : संत
पाली. सत्संगसेवा समिति के तत्वावधान में रजत विहार नगर स्थित मेवाड़ा समाज भवन में चातुर्मासिक प्रवचन के दौरान बालसंत लालदास महाराज ने कहा कि मनुष्य मोह-माया के फेर में फंसा हुआ है। इस जग में हर कोई दुखी है। अमीर को धन की चिंता और गरीब को धन नहीं होने की चिंता है।
इस अवसर पर समाज के अंबालाल सोलंकी, किशोर मेवाड़ा, रमेश, रमेश वैष्णव सहित कई लोग उपस्थित थे।