पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में पाली 4 विकेट से हारा, जालोर ने मैच जीता

स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में पाली 4 विकेट से हारा, जालोर ने मैच जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर धौलपुर की टीम के नहीं आने पर हनुमानगढ़ करौली को मिला वॉक ओवर

भास्करन्यूज. पाली

स्थानीय एजी डागा पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में चल रही 59 वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन जालोर ने पाली को 4 विकेट से पराजित कर दिया। पाली ने पहले खेलते हुए मात्र 78 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में उतरे जालोर के खिलाड़ियों ने 15 ओवर में ही 6 विकेट खोकर लक्ष्य पूरा कर लिया। जालोर के दिलीप ने सर्वाधिक 26 रन बनाए वहीं कपिस ने 13 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे। इसी प्रकार दूसरा मैन सिरोही सीकर के बीच खेला गया, जिसमें सिरोही ने 100 रन 15 आेवर में बनाए, जबकि सीकर की टीम 6 विकेट खाकर 85 रन ही बना पाई। इस प्रकार सिरोही 15 रन से विजयी रहा। वहीं तीसरा मैच हनुमानगढ़ धौलपुर के बीच था, मगर धौलपुर की टीम नहीं आने के कारण हनुमानगढ़ को वॉक ओवर दिया गया। अजमेर अलवर के बीच खेले गए मैच में अजमेर ने पहले खेलते हुए 127 रन बनाए। इसके जवाब में अलवर की पूरी टीम 26 रन पर ही सिमट गई। अन्य मैच भीलवाड़ा उदयपुर के बीच हुआ, जिसमें उदयपुर ने यह मैच 16 रन से जीत लिया। करौली जोधपुर के बीच होने वाले मैच में जोधपुर की टीम के नहीं आने पर करौली टीम को विजेता घोषित किया गया। श्रीगंगानगर अजमेर के बीच हुए मैच में श्रीगंगानगर टीम 8 विकेट से विजयी रहा। इसी प्रकार जैसलमेर चितौड़गढ़ के बीच हुए मैच में चितौडग़ढ़ 33 रन से विजयी रही। सवाई माधोपुर बांसवाड़ा के बीच खेले गए मैच में बांसवाड़ा ने विजयी हासिल की।