पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती महोत्सव आज से, तैयारियां पूर्ण

अग्रसेन जयंती महोत्सव आज से, तैयारियां पूर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेन जयंती महोत्सव महोत्सव के तहत 14 से 25 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में समाज के लोग लेंगे भाग

भास्करन्यूज. पाली

अग्रवाल मंडल की ओर से अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ रविवार को अग्रसेन वाटिका में होगा। 25 सितंबर तक चलने वाले महोत्सव के प्रथम दिन शाम 6 बजे अग्रसेन वाटिका में रात्रिकालीन सुपर-6 क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। मंडल अध्यक्ष महेंद्र बजाज ने बताया कि महोत्सव के तहत 17 सितंबर को राणी सती मंगलपाठ, 18 को साड़ी पैकिंग मेहंदी, छात्र अभिनंदन समारोह, 19 को कुलदेवी महालक्ष्मी आराधना एवं पूजन समारोह, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। इसी प्रकार 20 सितंबर को 100 मीटर चम्मच रेस, लंबी कूद एवं बोरी रेस, खो-खो प्रतियोगिता होगी। 21 सितंबर को अग्रसेन मेले का आयोजन होगा। साथ ही मटकी फोड़, मोमबत्ती एक मिनट प्रतियोगिता, 22 सितंबर को बुगी-वुगी नृत्य समारोह, 23 सितंबर को वर्णमाला, सामान्य ज्ञान, धार्मिक प्रश्नोत्तरी, खेल-कूद प्रतियोगिता होगी। वहीं शाम को सुंदरकांड पाठ होगा। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को शिशु अभिरुचि, गुब्बारा रेस, रुमाल पेंटिंग पेंटिंग प्रतियोगिता, अलिया सलिया, रंगोली बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। वहीं महोत्सव के अंतिम दिन फतेहपुरिया की पोल से शोभायात्रा निकली जाएगी। महोत्सव की तैयारियों को लेकर समाज के कई लोग जुटे हुए हैं।