- Hindi News
- सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतिम दिन झलका उत्साह
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतिम दिन झलका उत्साह
भारत विकास परिषद महिला प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को सांस्कृतिक सप्ताह के अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन लोढ़ा स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानचंद पारख थे, जबकि अध्यक्षता के तौर प्रांतीय अध्यक्ष एसके जैन मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक मनीषा सारड़ा ने बताया कि सांस्कृति संध्या में परिषद के परिवारजनों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पूजा गुंदेचा, भानू झंवर, नीना खंडेलवाल, रेखा त्रिवेणी ने मिश्री रो बाग, माधवी ने वंदे मातरम, श्वेता ने नगाड़े संग ठोल, दक्षा बियाणी ने रे चिरैया सरीखे गानों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सांस्कृतिक सप्ताह के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर परिषद अध्यक्ष सरोज चौरड़िया, अनिल चौरड़िया, सचिव प्रमोद देसरला, दर्शन तलवार, भगवान सहाय खंडेलवाल, बजरंग हुरकट, जगदीश झंवर समेत कई जने मौजूद थे।
पाली। लोढ़ा स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित शिविर के समापन समारोह में नृत्य करती बालिका। फोटो|भास्कर