पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर पीड़ितों के लिए आगे आई भाजपा की यूथ विंग

कश्मीर पीड़ितों के लिए आगे आई भाजपा की यूथ विंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. जम्मू-कश्मीरमें आई बाढ़ में पीडितों को मदद देने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पहल शुरू की है। इसके लिए उन्होंने नागरिकों से आर्थिक सहयोग जुटाना शुरू कर दिया है। प्रदेश स्तर पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शनिवार को भी शहर में कई स्थानों पर घूम-घूमकर सहायता राशि एकत्रित की। मोर्चा के उपाध्यक्ष राकेश पंवार ने बताया कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं की तरफ से शुक्रवार से शुरू किया गया अभियान शनिवार को भी जारी रहा। इस अवसर पर विधायक ज्ञानचंद पारख, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी, पार्षद किशोर सोमनानी, मुकेश नाहर, रामकिशोर साबू, सलीम घोसी, सुनील भंडारी जितेंद्र भंसाली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।