छात्रा निकिता को दी श्रद्धांजलि
पाली. पालीबाईपास पर सड़क दुर्घटना में गर्ल्स कॉलेज की छात्रा निकिता सोनल के असामयिक निधन पर शनिवार शाम सूरजपोल पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का माैन रखा। इस मौके पर गर्ल्स कॉलेज की छात्र संघ अध्यक्ष नीतू राजपुरोहित, एबीवीपी जिला संयोजक देवेंद्र पंवार, श्रवण पटेल, हिम्मतसिंह शेखावत, नकुल दवे, दीपक सोनी, अक्षय पुरी, आरती बिहाणी, भारती सोनी, दर्शिता सोनी, मनीषा राजपुरोहित, प्रियंका कंवर, श्रद्धा, पीयूष बसंत शर्मा नितेष तुषावरा समेत एबीवीपी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।