\"मां करती हैं बच्चों को संस्कारित\'
पाली| सर्वोदयनगर स्थित सरस्वती शिशु वाटिका में गुरुवार को आयोजित मातृ सम्मेलन में सुरजनदास महाराज ने कहा कि देश को विश्व गुरु बनाने के लिए संस्कारवान पीढ़ी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस पीढ़ी को संस्कारित बनाने में मातृ शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज हमारा आचरण, व्यवहार और दिनचर्या अव्यवस्थित और संस्कारहीन हो गई है। इसका दुष्प्रभाव संतान में दिखाई देता है। कार्यक्रम अध्यक्ष सरोज चौरड़िया ने कहा कि श्रेष्ठ बालक के निर्माण के लिए मां को अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी, व्यसन का त्याग करना होगा, सत्संग में अाना होगा। इसके लिए महिलाओं का शिक्षित होना अनिवार्य है। कार्यक्रम में संत गोपाल दास महाराज, किशनाराम विश्नोई सहित कई लाेग उपस्थित थे।