पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ आरोपियों ने दिल्ली दुष्कर्म की तरह वहशियाना वारदात को दिया था अंजाम

नौ आरोपियों ने दिल्ली दुष्कर्म की तरह वहशियाना वारदात को दिया था अंजाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपालकी मानसिक तौर पर बीमार महिला की यहां दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस ने आठ युवकों को सोमवार को पकड़ा है। वहीं एक अन्य आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस अफसरों ने भरोसा दिलाया है कि लापरवाही बरतने के दोषी पुलिसवालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। मामले में ढील बरतने के आरोपों को लेकर कठघरे में आने के बाद डीजीपी यशपाल सिंघल ने सोमवार को सुबह मौके का मुआयना किया। उन्होंने आरोपियों की सूचना देने पर इनाम राशि एक से बढ़ाकर पांच लाख रुपए करने की घोषणा की। फिर कुछ ही घंटे बाद मामले का खुलासा करते हुए नौ में से आठ आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया। उन्होंने बताया कि नौ लोग वारदात में शामिल थे। इनमें से आठ को पकड़ लिया गया है। इन्हें रोहतक के पास गद्दीखेड़ी गांव से पकड़ा गया। इनकी उम्र 20 साल के आसपास है। इनमें से संतोष नाम का एक व्यक्ति नेपाली है। बाकी सब इसी गांव के हैं। इन्होंने जुर्म कबूल लिया है। नौवें आरोपी शीलकराम ने तलाश के बीच दिल्ली के पास बवाना में जहरीली दवा खाकर खुदकुशी की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।