पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉ काॅलेज में खेल सप्ताह शुरू

लॉ काॅलेज में खेल सप्ताह शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लॉकॉलेज छात्रसंघ के तत्वावधान में सोमवार से खेल सप्ताह का आगाज हुआ। इसके तहत कॉलेज परिसर में दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रसंघ खेल सचिव पुल्कित शर्मा ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में राकेश प्रथम, जगदीश द्वितीय नितिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में रतन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही लंगड़ी दौड़ में राकेश चौहान ने प्रथम रतनलाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताओं में भावना गोस्वामी, काजल मीणा किरण चौहान क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर निर्णायक की भूमिका प्राचार्य तपन पुरोहित और व्याख्याता सुरेंद्रसिंह ने निभाई। प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष श्रवण पटेल, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिहं कुंपावत, महासचिव राकेश पटेल, संयुक्त सचिव नरेश देवडा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पीयूष बसंत शर्मा सुनिल दवे लगे हुए हैं।