राइकों की ढाणी में भजन संध्या 16 को
पाली | महादेवविकास समिति के तत्वावधान में राइकों की ढाणी में शिवरात्रि के अवसर पर 16 फरवरी को एक शाम महादेव के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। विकास समिति के सचिव गोवर्धन देवासी ने बताया कि भजन संध्या में भजन गायक आशा वैष्णव, महेंद्रसिंह राठौड़ लहरीदास अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या की तैयारियों में भुराराम पालीवाल, विनोद पूरी, पदमलाल, पप्पूराम कानाराम देवासी सहित विकास समिति के कार्यकर्ता जुटे हैं।