पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 को अधिकतम ऊंचाई पर नजर आएगा बुध

24 को अधिकतम ऊंचाई पर नजर आएगा बुध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आकाशमें इन दिनों पांच तारे अपनी रंगत बिखेर रहे हैं। शुक्र, मंगल बृहस्पति संध्याकाल में और शनि-बुध ग्रह को सुबह-सवेरे आसानी से देखे जा सकते हैं। सबसे छोटा ग्रह बुध भोर में 24 फरवरी को क्षितिज से अधिकतम ऊंचाई और 11 फरवरी से सीधी चाल में दिखेगा। इस माह के दूसरे सप्ताह से अंत तक भोर में पूर्वी क्षितिज पर 15 डिग्री ऊपर देखा जा सकता है। शुक्र सांझ का तारा बनकर पश्चिमी क्षितिज पर चमक रहा है। 22 फरवरी को दोनों ग्रह आसपास होंगे। इसके अलावा पूर्वी क्षितिज पर चमकदार तारों की मंडली के पीछे सफेद आभा में बृहस्पति उदय होगा और यह पूरी रात नजर आएगा।