शिक्षकों ने दिया शिक्षामंत्री को ज्ञापन
नवनियुक्तशिक्षक संघ नाटों के शिक्षकों ने सोमवार को वेतन नियमितिकरण की मांग को लेकर शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षक संघ के अध्यक्ष भगवानसिंह ने बताया कि नवनियुक्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों का परिवीक्षाकाल पूरा होने के बाद भी उन्हें पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है। पूरा वेतन नहीं मिलने के कारण नवनियुक्त तृतीय श्रेणी अध्यापकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नवनियुक्त शिक्षकों ने शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी से जल्द वेतन नियमितिकरण करने की मांग की। इस मौके पर गजेंद्र मोहबारसा , दीपक जावा, नरेंद्रसिंह, अजयपालसिंह, परमवीरसिंह, महिपालसिंह, नरेंद्रसिंह रमेश पंवार सहित अनेक अध्यापक मौजूद थे।
पाली . शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देने जाते शिक्षक।