पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा

पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली। जलदाय विभाग की ओर से सोमवार को सर्वोदय नगर में निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के नीचे पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा कर दिया गया है। अब शेष कार्य रेलवे को पूरा कराना है। संभवतया रेलवे बुधवार से कार्य शुरू करा सकता है।
ऐसा अनुमान है कि पाइप शिफ्टिंग का कार्य पूरा होने के बाद अब रेलवे भी अगले 15 दिन के भीतर अंडरब्रिज का कार्य पूरा करा देगा। इधर, जलदाय विभाग अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने अंडरब्रिज के नीचे पाइप शिफ्टिंग पुराने पाइप निकालने का कार्य पूरा कर दिया है।

इसके बाद अब यहां पर बिछाई गई नई पाइपलाइन के दोनों तरफ से मुंह को जोड़ कर पेयजल आपूर्ति को शुरू कर दी जाएगी। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पाइपलाइन कार्य प्रगति पर होने के कारण सर्वोदय नगर में जलापूर्ति 48 घंटे की बजाय इन दिनों 72 घंटे में हो रही है। उनका कहना है कि पाइपलाइनों को जोड़ने का कार्य पूरा होने में चार-पांच दिन लगेंगे तथा इसके बाद पहले की तरह जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

^विभाग की ओर से अंडरब्रिज के नीचे से पुराने पाइप निकाल कर नए पाइप शिफ्ट कर दिए हैं। अब रेलवे अंडरब्रिज का कार्य शुरू कर सकता है। जलदाय विभाग की ओर से नई पाइपलाइन जोड़ने का कार्य चल रहा है। इसके चलते पेयजल सप्लाई में सुधार होने में अभी करीब 5 दिन और लगेंगे। -हरिराम चौधरी, एईएन, जलदाय विभाग, पाली।