- Hindi News
- छात्र देखने आए थे साइंस पार्क, गंदगी देख खुद जुट गए सफाई में
छात्र देखने आए थे साइंस पार्क, गंदगी देख खुद जुट गए सफाई में
शहरके लोढा स्कूल के बच्चे साइंस पार्क आए तो थे मॉडलों के जरिए विज्ञान की जानकारी हासिल करने, लेकिन हर मॉडल के आसपास बिखरी गंदगी और मकड़ी के जाले देख मायूस हो गए। पार्क में आसपास गंदगी देख खुद ही सफाई में जुट गए। पार्क में बच्चों को सफाई करते देख वहां से गुजर रहे नगर परिषद के डिप्टी चेयरमैन मूलसिंह भाटी भी वहां पहुंच गए। बच्चों ने उनसे भी पार्क की दशा सुधरवाने की मांग कर डाली। इस पर भाटी ने उनसे कहा कि वे इस बारे में चेयरमैन अधिकारियों से बात कर जल्द ही निर्णय करवाएंगे। भाटी ने इसके बाद खुद भी बच्चाें के साथ श्रमदान किया।
{भावना पंवार- यहांपर लुप्त प्रजातियों के बारे में जानकारी वाले मॉडल भी रखे जाएं तो बेहतर है। मैं पहले भी यहां आई थी लेकिन इन दो सालों में यहां कोई नया बदलाव नहीं हुआ है।
{अरुणराजपुरोहित- वनस्पतिसे संबंधित जानकारी यहां नहीं है, ज्यादातर माॅडल बंद हैं। राकेट, डायनासोर और सार्क मछली चलती है लेकिन इन्हें चलाने वाला कोई नहीं है यहां।
{रमेश प्रजापत- इससाइंस पार्क में यदि हमारे देश के ही कुछ वैज्ञानिकों और उनके योगदान का भी उल्लेख होता तो विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान को समझने में हमें बहुत आसानी होती।
{अनीताशर्मा- यहांलगे मॉडल टूट-फूट गए हैं, इतनी दूर से आए हैं पीने के साफ पानी भी नहीं है। बिना जानकारी के ये खिलौने से ज्यादा नहीं हैं।
साइंस पार्क है तो नॉलेज भी मिलना चाहिए यहां
पहलीबार इस साइंस पार्क में आए विद्यार्थियों को यहां के मॉडलों की दशा देखकर निराशा हुई। ये सब 11वीं कक्षा के विद्यार्थी थे। उनका कहना था कि यहां पेड़-पौधों के बॉटनीकल नेम, वैज्ञानिकों और आविष्कारों की जानकारी सहित विज्ञान की रोचक जानकारी भी मिलनी चाहिए।
बच्चों को सफाई करता देख डिप्टी चेयरमैन भी आए हाथ बंटाने, बच्चों की मांग पर कहा- चेयरमैन से बात कर जल्द सुधारेंगे इसकी दशा, साइंस पार्क देखने आए स्कूली बच्चे विज्ञान मॉडलों की दशा देखकर मायूस हुए, पार्क में चारों तरफ गंदगी देखी तो खुद कचरा बीनने लगे, मौके पर पहुंचे नगर परिषद के डिप्टी चेयरमैन से बोले, अंकल इसकी दशा सुधारो
पाली. पार्क में विज्ञान के मॉडलों की दुर्दशा देखकर मायूस हो रहे हैं छात्र।
पाली. साइंस पार्क देखने आए बच्चों ने गंदगी देखी तो जुट गए श्रमदान में।