गर्ल्स कॉलेज में पुस्तक मेला आज
पाली | गर्ल्सकॉलेज में मंगलवार को पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर के प्रकाशन पुस्तकों का प्रदर्शन किया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य पारसमल संचेती ने बताया कि इस पुस्तक मेले का कॉलेज स्कूल स्टूडेंट सहित शहर के पुस्तक प्रेमी भी लाभ ले सकते हैं। पुस्तक मेला सुबह 11 बजे कॉलेज परिसर में शुरू होगा। इसको लेकर मेला प्रभारी महेंद्र कुमार, हरनाथसिंह डायालाल सहित कॉलेज प्रशासन तैयारियों में जुटा है।