- Hindi News
- स्वाइन फ्लू से तीन और की मौत, 50 नए पॉजिटिव
स्वाइन फ्लू से तीन और की मौत, 50 नए पॉजिटिव
जोधपुर | स्वाइनफ्लू से मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में मंगलवार को तीन और लोगों की मौत हो गई। इनमें जोधपुर के शेरगढ़ के सोलंकिया तला निवासी 50 वर्षीय गुमानाराम बाड़मेर शहर की मीरा देवी (45) शामिल है। हालांकि दोनों के मरने के बाद पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई है। वहीं बाड़मेर के झिंझली निवासी 31 वर्षीय दुधी देवी की मृत्यु हुई है। तीनों का एमडीएमएच में उपचार चल रहा था। वहीं मेडिकल कॉलेज के माध्यम से डीएमआरसी और दिल्ली भेजे सैंपलों में से 197 की रिपोर्ट मंगलवार को आई। इनमें 50 पॉजिटिव मरीज सामने आए, जबकि 147 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 136 सैंपल अभी भी पेंडिंग हैं। वहीं मंगलवार को लिए 54 सैंपलों में एक की भी जांच नहीं हो पाई है।
शहरके 13 नए पॉजिटिव : पॉजिटिवआए मरीजों में जोधपुर शहर से 13, ग्रामीण से 14, बाड़मेर से 12, पाली से 6, राजसमंद, अजमेर और जालोर जिले से 1-1 जना शामिल है। इनमें से अस्पतालों में भर्ती मरीजों में एमडीएमएच में 25, उम्मेद हॉस्पिटल में 7 और एमजीएच में 5 मरीज शामिल हैं।