रोडवेज तैयार कर रहा अवैध बसों की सूची
पाली| राजस्थानराज्य पथ परिवहन निगम के लिए घाटे का सबब बनने वाली अनधिकृत बसों की सूची तैयार की जा रही है। इन बसों की रोकथाम के साथ ही इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से परिवहन विभाग पर दबाव बनाया जाएगा।
इस बारे में रोडवेज मुख्यालय ने आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार सड़कों पर दौड़ने वाली अनधिकृत बसों की सूची तैयार करने के लिए रोडवेज मुख्यालय ने सभी आगार प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं। कार्ययोजना के तहत आगार प्रबंधकों को अब अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संचालित अनधिकृत वाहनों की सूची मुख्यालय को देनी होगी। सूची के आधार पर मुख्यालय के अधिकारी संबंधित प्रादेशिक अधिकारियों से पत्र व्यवहार कर अनधिकृत वाहनों की रोकथाम के लिए अाग्रह करेंगे।
इसके बाद भी अगर अनधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो महकमे के उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।