पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीटीआई परीक्षा 21 को, प्रवेश पत्र इंटरनेट पर

पीटीआई परीक्षा 21 को, प्रवेश पत्र इंटरनेट पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| आरपीएससीकी ओर से शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड सैकंड ग्रेड थर्ड प्रतियोगी परीक्षा 2013 संयुक्त रूप से 21 फरवरी को कराएगी। आयोग ने सोमवार को वेबपोर्टल पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पीटीआई ग्रेड सैकंड थर्ड परीक्षा 2013 का आयोजन अजमेर जयपुर जिला मुख्यालयों पर होगा।



दो सत्रों में होगी।



प्रवेश-पत्र आयोग के वेबपोर्टल https://rpsconline.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं।

अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र आयोग के वेबपोर्टल से आवेदन पत्र क्रमांक से डाउनलोड कर सकता है। सचिव ठकराल ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक फोटो एवं फोटो पहचान पत्र अपने साथ लेकर आने के निर्देश दिए हैं। ठकराल ने बताया कि अजमेर, जोधपुर एवं उदयपुर संभाग के जिलों के आवेदनकर्ता अभ्यर्थियों को अजमेर केंद्र एवं बीकानेर, जयपुर, कोटा एवं भरतपुर संभाग के जिलों के आवेदनकर्ताओं के अभ्यर्थियों को जयपुर केंद्र आवंटित किया गया है।