पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोमनाथ में नाद नीरांजन का आयोजन

सोमनाथ में नाद नीरांजन का आयोजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | सोमनाथमंदिर में मंगलवार को ध्रुव दर्शन आरती में पश्चात फाल्गुन मास में संगीत उत्सव नाद नीरांजन का आयोजन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं भजन कलाकारों ने शास्त्रीय राग पर आधारित भजनों से भगवान की आराधना की।

भजन गायकों ने वर्षों से आये जाने वाले होरी भजन शिव...., जमुना तट श्याम खेले होरी... प्रभू तेरे चरण पड़े जहां जहां हे तीर्थ हमारा वहीं वहीं.. सहित कई शास्त्रीय भजन, राग केदार, चमन, काफी सारंग के साथ - साथ मारवाड़ी भजनों से प्रभु भक्ति की गई। मंदिर के पुजारी राकेश रावल ने बताया कि फाल्गुन मास के विशेष भजनों को गाने की परंपरा मंदिर में वर्षों से चली रही हैं। मंदिर में आयोजित हुए कार्यक्रम में शास्त्रीय भजन कलाकार रमेश दीपक रावल , प्रकाश शर्मा प्रदीप माडसा द्वारा दी गई।