प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की
मारवाड़नायक समाज विकास समिति की बुधवार को अंबेडकर नगर में बैठक आयोजित की गई। विकास समिति के प्रवक्ता मांगीलाल ने बताया कि बैठक में राज्य सरकार द्वारा नायक जाति को एसटी प्रमाण पत्र जारी नहीं करने को लेकर रोष जताया।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय से सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचना में राजस्थान में नायक जाति एसटी में शामिल है। लेकिन राज्य सरकार अपनी हठधर्मिता के कारण नायक जाति को एसटी का प्रमाण- पत्र जारी नहीं कर रही है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति संशोधन अधिनियम 1976 की संख्या 108 के अनुसार नायक समुदाय को राजस्थान की अनुसूचित जाति की सूची में विनिर्दिष्ट किया गया है। बैठक में राज्य सरकार से एसटी प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। बैठक में पोकरलाल, नरसिंगराम, चौथाराम मांगीलाल सहित नायक समाज के अनेक समाजबंधु मौजूद थे।