पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसएस कार्यशाला संपन्न

एनएसएस कार्यशाला संपन्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | बांगड़कॉलेज में एनएसएस के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ। कार्यशाला के समापन के मौके पर डाॅ. पीके शाह द्वारा स्वच्छ भारत अभियान विषय पर व्याख्यान दिया गया।

वहीं विनोद कुमार शर्मा ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अपूर्व माथुर ने एनएसएस अधिकारियों को सामान्य एवं वित्तीय लेखा नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डाॅ. सुशीला राठी, एनएसएस अधिकारी डाॅ. विनिता कोका, डाॅ. संतोष त्रिपाठी अनुपम चतुर्वेदी मौजूद थे। इस कार्यशाला में पाली, जालोर, सिरोही, जैसलमेर, बाड़मेर जोधपुर के सरकारी एवं प्राईवेट कॉलेज के कुल 33 कार्यक्रम अधिकारियों ने भाग लिया।