- Hindi News
- बाईपास पर ट्रोला ने छात्र छात्रा को कुचला, मौत पाली।शहरके नया
बाईपास पर ट्रोला ने छात्र-छात्रा को कुचला, मौत पाली।शहरके नया
बाईपास पर ट्रोला ने छात्र-छात्रा को कुचला, मौत पाली।शहरके नया गांव बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे ट्रोला ने बाइक सवार छात्र छात्रा को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र पॉलीटेक्निक कॉलेज में अध्ययनरत था, जबकि छात्रा भंसाली गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती थी।
बताया जाता है कि इलेक्ट्रॉनिक के प्रेक्टिकल एग्जाम के सिलसिले में छात्र खेतावास स्थित ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) पर गया था, जो अपनी रिश्तेदार छात्रा को साथ ले गया था। दुर्घटना के समय दोनों बाइक पर लौट रहे थे, जिन्हें गलत दिशा से रहे ट्रोला चालक ने कुचल दिया।