पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार रजिस्ट्रेशन से पहले पार्किंग का वेरिफिकेशन

कार रजिस्ट्रेशन से पहले पार्किंग का वेरिफिकेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. अबनई कार खरीदने से पहले पार्किंग एरिया तय कर शपथ पत्र फोटो के साथ डीलर को बताना होगा। डीलर स्थान का वेरिफिकेशन कर ही रजिस्ट्रेशन करेंगे। वाहन मालिक के पास यदि पार्किंग एरिया नहीं है तो वो अन्य स्थान भी बता सकेंगे। इसकी मॉनिटरिंग संबंधित थाना क्षेत्र का रात्रि गश्ती दल करेगा। जिला परिवहन अधिकारी डीडी मेघाणी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार यह व्यवस्था अगले सप्ताह से लागू कर दी जाएगी। पहले चरण में नए खरीदे जाने वाले वाहनों को ही शामिल कर रहे हैं। डीलर या वाहन मालिक की गड़बड़ी सामने आई तो दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।