पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दाती गरीब कार्ड के तहत राशन वितरण आज

दाती गरीब कार्ड के तहत राशन वितरण आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. शनिधामट्रस्ट की तरफ से संचालित की जा रही दाती गरीब कार्ड के तहत रविवार को जिला प्रशासन की तरफ से चयनित किए गए जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री का वितरण रविवार को किया जाएगा। इस दौरान मेडिकल कैंप भी होगा, जिसमें इन परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही निशुल्क दवाइयां भी दी जाएगी। ट्रस्ट के प्रवक्ता राकेश गुप्ता ने बताया कि महामंडलेश्वर दाती मदन महाराज राजस्थानी की तरफ से करीब 4 साल से संचालित की जा रही योजना के तहत सितंबर महीने की सामग्री जरूरतमंद परिवारों को कलेक्ट्रेट परिसर के सामने स्थित कृषि भवन परिसर में वितरित की जाएगी। इस दौरान ट्रस्ट के डॉ. एचएम चौधरी, डॉ. देवेंद्र चौधरी, डॉ. मोतीलाल मेवाड़ा समेत कई शनिभक्त भी मौजूद रहेंगे।