आयरलैंड के माउंटेन पर है शीप हाईवे
खूबसूरत वादियों के देश आयरलैंड में दिंगल प्रायद्वीप एकमात्र ऐसा है, जहां ज्यादा सुंदर रेतीले समुद्र तट हैं। यहां घूमने के लिए मोटरसाइकिल या साइकिल को प्राथमिकता दी जाती है क्योंकि लोग 3,130 फीट ऊंचे माउंट ब्रैंडन को देखने जाते हैं। वहां बसे एक छोटे से गांव में एक फार्म है, जहां पांच लाख से ज्यादा भेड़ें पाली जाती हैं। जब वे उतरती हैं या चढ़ती हैं, तो पूरा रोड जाम हो जाता है। वहां बने रोड को इस कारण ‘शीप हाईवे’ कहा जाता है। माउंट ब्रैंडन आयरलैंड का दूसरा सबसे ऊंचा पहाड़ है। }reddit.com