पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्पदंश के इंजेक्शन थे, फिर भी रैफर किया जोधपुर

सर्पदंश के इंजेक्शन थे, फिर भी रैफर किया जोधपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| पालीके सबसे बड़े सरकारी अस्पताल बांगड़ चिकित्सालय में विवशता जताते हुए डाक्टरों को सर्पदंश की शिकार एक महिला मरीज को जोधपुर रेफर करना पड़ा। डॉक्टरों का कहना था कि महिला को कोबरा सांप ने डसा था और उसके उपचार का एंटी वेनम अस्पताल में उपलब्ध नहीं था। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार ने जो एएसवी अस्पतालों को भेजे हैं वे हर प्रजाति के सर्पदंश के उपचार के लिए हैं। दरअसल मानपुरा भाखरी से सेमा देवी को एक जहरीले सांप ने काट खाया। गांव वालों ने तत्काल सांप को मार दिया तो इस महिला के साथ बांगड़ अस्पताल लेकर आए। हालत काफी नाजुक होने के कारण महिला को पहले लोढा अस्पताल भेज दिया गया। जब वहां भी इसके इलाज के लिए दवाई नहीं मिली तो बांगड़ अस्पताल के डाक्टरों ने उसे तत्काल जोधपुर रेफर कर दिया।

शेष|पेज 13

^जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर हमारे पास सर्पदंश के 500 इंजेक्शन हैं। मेरी जहां तक जानकारी है कोबरा या दूसरे सांपों के काटने के लिए अलग अलग इंजेक्शन नहीं होते हैं। उपलब्ध एंटी वेनम ही काफी प्रभावकारी साबित होते हैं। जिसकी अब हमारे पास कमी नहीं है। वैसे मरीज को उसकी स्थिति के आधार पर जोधपुर या किसी दूसरे अस्पताल में रेफर किया जाता है, क्योंकि हमारी कोशिश उसे किसी तरह भी बचाने की होती है। मधुरतेश्वर, सीएमएचओ