चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
बरकस्बे में पिछले दिनों ज्वेलर की दुकान से सोने-चांदी के जेवरात, एटीएम कार्ड और टीवी सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो जब्त की गई है। एएसआई जालम सिंह ने बताया कि गत 12 सितम्बर को बर निवासी कालीचरण सोनी की दुकान से चोर जेवरात सहित अन्य सामान चुरा ले गए थे। इसके तीन दिन बाद ही ज्वेलर से चाकू की नोक पर लूट का प्रयास भी किया गया। पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए मुखबिरों की सहायता ली। इस पर ब्यावर निवासी मनोज सिंह पुत्र देवीसिंह रावत के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मनोज पर नजर रखी और शक के आधार पर उसे पूछताछ के लिए बुलाया। कुछ देर तो वह खामोश रहा, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गया और वारदात में शामिल झालावाड़ क्षेत्र के दोनों साथियों के नाम बता दिए। शेष|पेज13