पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से शुरू होगा रामलीला का मंचन

आज से शुरू होगा रामलीला का मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| श्रीरामलीलाकमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार से रामलीला का मंचन किया जाएगा। तीन अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम आठ बजे से शुरू हाेने वाली रामलीला के मंचन के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी जाएगी। रामलीला कमेटी के प्रवक्ता मांगुसिंह दूदावत ने बताया कि इस साल रामलीला के मंचन का यह 39 वां साल है। पहले दिन नगर परिषद चेयरमैन केवलचंद गुलेच्छा, कमेटी के अध्यक्ष तेजसिंह मंगलिया, निर्देशक हरिचरण वैष्णव अन्य पदाधिकारी और कलाकार गणपति पूजन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ करेंगे। इसमें रावण, कुंभकर्ण, विभीषण का ब्रह्माजी द्वारा वरदान प्राप्त करना, रावण वेदवती प्रसंग दशरथ अभिशाप रामलीला का प्रमुख आकर्षण होगा। उन्होंने बताया कि इस बार कई नए कलाकारों को भी इसमें मौका दिया गया है। दूदावत ने बताया कि नवरात्रा स्थापना पर्व पर रामलीला मैदान में कमेटी के सचिव जीवराज चौहान, निर्देशक हरिचरण वैष्णव, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सारण, मंच व्यवस्थापक पुरुषोत्तम सारण, कार्यकारिणी के मुरलीमनोहर बोड़ा, देवीलाल पंवार और गणेश परिहार ने विधि विधान से मंच मां भगवती का पूजन कर मंच निर्माण के कार्य का श्रीगणेश किया। इस मौके पर कमेटी के रोहित शर्मा, ज्ञानचंद राठौड़, संजय चौहान, हरीश चावल सहित कई कलाकार भी मौजूद थे।