मां पदमावती का हुआ पूजन
पाली. महावीर नगर अभिनंदन अपार्टमेंट में लाभ मुनि महाराज सा के सानिध्य में गुरुवार को मां पदमावती का पूजन हुआ। कार्यक्रम में देसूरी के गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान नेमीचंद पगारिया परिवार द्वारा पूजा का लाभ लिया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभ मुनि महाराज द्वारा सामूहिक एकासणा का भी आयोजन किया गया, जिसका लाभार्थी ब्रजेश गुलेच्छा परिवार ने लिया प्रसादी का लाभ अनिल भंसाली ने लिया। कमलेश संचेती ने बताया कि मां पदमावती की पूजा, भक्ति एकासणा प्रतिदिन किए जा रहे हैं। इस मौके पर लाभचंद सांड, प्रकाश बोहरा, अनिल भंसाली, कमल रमेश लसौड समेत कई जने मौजूद थे।