- Hindi News
- \"मैं पापी, तू पावन \' कार्यक्रम का आयोजन
\"मैं पापी, तू पावन \' कार्यक्रम का आयोजन
गुजरातीकटला जैन तपागच्छ उपाश्रय में जिनेंद्र भक्ति महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को चंपालाल माणकचंद मेहता परिवार द्वारा अठारह पाप स्थानक संवेदना का कार्यक्रम मुनिश्री चिरंतनर| विजय महाराज सा के सानिध्य में हुआ। अभय मेहता ने बताया कि कार्यक्रम में मुंबई के गायक कलाकार केतन देढिया ने मैं पापी तू पावन कार्यक्रम द्वारा अठारह अलग-अलग पाप स्थान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कोई विरला पराक्रमी पुरुष ही इन 18 पाप स्थान को का सर्व कर्मों का जो भव भ्रमण का मूल है का त्याग कर संयम जीवन अंगीकार करता है। इस मौके पर साध्वी विरागरेखा, प्रियवृंदा, मृगलोचना, प्रमुदिताश्री, विनीतयशा सहित समाज के गौतमचंद मेहता, महावीर मेहता, राजेंद्र लोढ़ा, गौतमचंद डाकलिया, संपत साड, कांतिलाल संखलेचा केवलचंद बोकडिया आदि मौजूद थे।