पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • असूचंड महोत्सव पर आज आयोजित होगा मेला

असूचंड महोत्सव पर आज आयोजित होगा मेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झूलेलालपंचायत की आेर से शुक्रवार को रेलवे स्टेशन स्थित झूलेलाल मंदिर में असूचंड महोत्सव के तहत मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को समाज के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें असूचंड मेले को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

पंचायत के अध्यक्ष सांवलदास मूलचंदानी ने बताया कि असूचंड महोत्सव का आगाज मंदिर में ध्वजारोहण महाआरती के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत दोपहर में ब्रह्म भोज का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 3 बजे तक भंडारा होगा। इसके साथ ही सिंधी समाज के लोगों द्वारा शाम को 5 बजे बेहराणा साहेब, आरती गरबा का आयोजन किया जाएगा, जबकि रात को भक्ति संध्या का आयोजन होगा। इसमें सिंधू धारा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। मूलचंदानी ने बताया कि असूचंड महोत्सव को लेकर समाज के कार्यकर्ताओं की विभिन्न कमेटियां बनाई गई हैं। साथ ही मेले के आने वाले समाजबंधुओं के लिए सिंधी कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड से आने के लिए निशुल्क यातायात की व्यवस्था की गई। मूलचंदानी ने बताया कि कार्यक्रम के उद्घाटन में विधायक ज्ञानचंद पारख, डीटीओ डीडी मेघाणी, डॉ. पीआर मेघाणी, नगर परिषद वित्त समिति अध्यक्ष मोटू भाई, पार्षद किशोर सोमनानी, ललित प्रीतमानी जय थावानी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपाध्यक्ष रघुमल गिडवानी, सचिव ललित बाबानी, अशोक भागवानी, राजू लखवानी, भगवान दास, किशनचंद, मिर्चूमल, खेमचंद नावाणी लालभाई तैयारियों में जुटे हैं।